देहरादून FRI में 107 लोग कोरोना पॉजिटिव, बाहरी लोगों का प्रवेश हुआ बंद

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार को देहरादून स्थित वन अनुसंधान केंद्र (एफआरआई) में कोरोना के 107 नए मामले सामने आए हैं।

जिसके बाद, संस्थान प्रशासन ने बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। फआरआई कैंपस में इतनी बढ़ी संख्या में संक्रमित मिलने के बाद इनमें से कुछ लोग अस्पतालों में भर्ती कराए गए हैं तो कुछ होम आइसोलेशन पर हैं।

एफआरआई के डायरेक्टर अरुण सिंह रावत ने बताया कि संस्थान में कोविड के 107 नए मामले आने बाद इंस्टीट्यूट को बाहरी लोगों के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया है। चिंता की बात है कि राजधानी देहरादून में कोरोना संक्रमण के केस बढ़ते ही जा रहे हैं। रविवार को भी कोरोना के 1670 मामले एक दिन में दर्ज किये गये हैं। मसूरी में 39 मरीज मिले। जिले के अस्पतालों में 16 लोगों की मौत हुई है।

वहीं आज शाम से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून सहित अन्य आठ शहरों में आगामी तीन मई तक कोरोना कर्फ्यू लग जाएगा। यह कर्फ्यू देहरादून, ऋषिकेश, पौड़ी, हल्द्वानी, रामनगर, लालकुआं, टनकपुर और बनबसा में लागू होगा। इस दौरान आवश्यक सेवाओं से जुड़े सुविधाएं लोगों को मिलती रहेंगी। पौड़ी जिले में पौड़ी गढ़वाल के नगर निगम, कोटद्वार एवं नगर पंचायत, जौंक- स्वर्गाश्रम- लक्ष्मणझूला क्षेत्रों में पूर्ण कोरोना कर्फ्यू रहेगा। कर्फ्यू के दौरान फल-सब्जी की दुकानें, डेयरी, बेकरी, मीट-मछली, राशन व पशुचारा की दुकानें शाम चार बजे तक खुलेंगी।

पेट्रोल पंप व गैस आपूर्ति व दवा की दुकानें पूरे समय खुली रहेंगी।आवश्यक सेवा व सरकारी वाहनों को आवागमन की छूट रहेगी। मालवाहक वाहनों को भी छूट होगी। टीकाकरण के लिए निकटवर्ती केंद्र तक और उपचार के लिए अस्पताल जाने वालों को छूट रहेगी। पोस्ट ऑफिस और बैैंक खुलेंगे। केंद्र सरकार व राज्य सरकार के अधीन समस्त शासकीय व अशासकीय कार्यालय (आवश्यक सेवाओं को छोड़) बंद रहेंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.