तीरथ सरकार की अहम कैबिनेट बैठक आज, उत्तराखंड में लॉकडाउन पर फैसला कर सकती है सरकार

उत्तराखंड में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए आज प्रस्तावित मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य में सशर्त लॉकडाउन पर फैसला हो सकता है।

तीरथ सरकार के कई मंत्री हालात को देखते हुए प्रदेश में लॉकडाउन के पक्ष में हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री के स्तर से अभी कुछ नहीं कहा गया है। कोविड संक्रमण के खिलाफ जंग में सख्त रुख अपनाने का संकेत रविवार को देहरादून में कोरोना कर्फ्यू और विवाह समारोह में लोगों की संख्या 50 तक सीमित कर सरकार पहले ही दे चुकी है।

अभी तक सरकार की कोशिश माइक्रो कंटेनमेंट जोन और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन कराकर, नाइट कर्फ्यू आदि के जरिए संक्रमण का प्रसार रोकने की थी। लेकिन हालात अब बिगड़ते ही जा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में रोज 4000 से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। 

इसी को देखते हुए अब कुछ मंत्रियों ने लॉकडाउन पर जोर देना शुरू कर दिया है। वन और आयुषमंत्री हरक सिंह खुलकर इसकी पैरवी कर रहे हैं। ऐसे में सोमवार को प्रस्तावित मंत्रीमंडल की बैठक में सरकार के स्तर से इस पर फैसला किया जा सकता है।

सूत्रों के मुताबिक लॉकडाउन पर फैसला नहीं भी लिया गया तो सरकार कोरोना कर्फ्यू को अन्य स्थानों पर लागू करने पर विचार कर सकती है। इसके साथ ही कोविड चेन को तोड़ने के लिए अन्य सख्त उपाय भी अपनाए जा सकते हैं। 

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.