फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। लाख कोशिशों के बाद भी संक्रमण पर काबू नहीं पाया गया है।
गुरुवार को उत्तराखंड में कोरोना के 1192 नए मामले सामने आए हैं। इन नए केसों के साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 37,139 तक पहुंच गया है।
वहीं पिछले 24 घंटे में 13 लोगों की मौत भी हुई है, इसी के साथ मरने वालों का आंकड़ा 460 तक पहुंच गया है। राज्य में आज 533 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है। आपको बता दें,उत्तराखंड में अभी तक 24,810 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। वहीं, प्रदेश में गुरुवार को 1192 नए कोरोना मरीज मिलने के साथ ही एक्टिव केसों की संख्या 11,714 हो गई है. उत्तराखंड में मरीजों की रिकवरी रेट 66.80% है।
आज राज्य में अल्मोड़ा में 30, बागेश्वर 13, चमोली में 67, चम्पावत में 9, देहरादून 440, हरिद्वार 149 और नैनीताल में 203 मामले आए हैं। पौड़ी में 52, पिथौरागढ़ 49, रुद्रप्रयाग 15, टिहरी में 19, यूएस नगर में 117और उत्तरकाशी में 39 नए मामले सामने आए हैं।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.