उत्तराखंड: कैबिनेट ने कोरोना महामारी के दौरान मास्क पहनने को लेकर अधिनियम समेत 30 प्रस्तावों पर लगाई मुहर, पढ़िये अहम फैसले

उत्तराखंड कैबिनेट की बुधवार को हुई बैठक में 32 में से 30 प्रस्तावों पर मुहर लगी। जबकि एक प्रस्ताव को वापस लिया गया वहीं एक और बिंदु पर कैबिनेट की सब कमेटी बनाई गई।

मीटिंग में फैसला लिया गया कि उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश विधान मण्डल, अधिकारियों के वेतन भत्ते, संशोधन विधेयक 2020 दोबारा स्थापित होगा। इसके साथ ही पब्लिक प्लेस और संस्थानों में मास्क पहनने की अनिवार्यता को लेकर अधिनियम लाया जाएगा। बैठक में इस पर भी मुहर लगी कि कुल छह श्रम सुधार से संबंधित अध्यादेश को विधेयक के रूप में लाया जाएगा। राज्य श्रम सुधारों के अन्तर्गत अध्यादेश विधानसभा के पटल पर विधेयक के रूप में रखा जाएगा। 

कैबिनेट के बैठक में उत्तराखंड राज्य कृषि उपज और पशु धन संविदा खेती और सेवाएं प्रोत्साहन सुविधा अध्यादेश 2020 के संबंध में फैसला लिया गया। इसके साथ ही पछवादून विकास नगर भू उपयोग महायोजना 2021 के लिए कृषि से सार्वजनिक उद्यम में परिवर्तन करने के संबंध में फैसला हुआ। कैबिनेट ने संस्कृति विभाग में महानिदेशक पद की स्वीकृति पर भी मुहर लगाई। वहीं शहरी विकास विभाग में ईओ पद पर सीधी भर्ती के लिए ग्रेड डाउन करने का फैसला कैबिनेट की बैठक में हुअ। धुड़सवार पुलिस सेवा संशोधन नियमावली 2020 पर भी मुहर लगी। कैबिनेट ने सिंचाई विभाग के नहरों के निर्माण कार्य और बाढ़ सुरक्षा के लिए चार छोटे भागो में कार्य विभाजन पर छूट के प्रस्ताव पर मुहर लगाई। उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विभाग, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग संर्वग सेवा नियमावली 2020 पर चर्चा हुई।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

1 month ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

1 month ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

1 month ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 months ago

This website uses cookies.