पिथौरागढ़ के लोगों को लिए अच्छी खबर है। बेरीनाग में जल्द ही स्वास्थ्य विभाग 12 बेड का ट्रामा सेंटर खोलने की तैयारी कर रहा है।
स्वास्थ्य विभाग ने बेरीनाग अस्पताल में ट्रामा सेंटर खोलने को लेकर शासन को एक प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है। ट्रामा सेंटर खोलने का फैसला स्थानीय लोगों और यात्रियों के लिए काफी फयदेमंद साबित होगा। आपदा और सड़क हादसों में गंभीर घायलों को तत्काल इलाज मिल सकेगा। जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरीश चंद्र पंत ने कहा कि जिले में लंबे समय से ट्रामा सेंटर की आवाज उठ रही थी। उन्होंने बताया कि शासन को बेरीनाग अस्पताल में 12 बेडों का ट्रामा सेंटर स्थापित करने का प्रस्ताव भेजा गया है।
सीएमओ ने बताया कि जिले के दूरदराज इलाकों में सड़क हादसों में घायल मरीजों को लंबा सफर तय कर जिला अस्पताल लाया जाता था। ऐसे में कई मरीजों की रास्ते में ही मौत हो जाती थी। उन्होंने कहा कि बेरीनाग में ट्रामा सेंटर खुलने आपातकाल के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्हें तत्काल इलाज मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि शासन से ट्रामा सेंटर की मंजूरी मिलते ही निर्माण का काम शुरू हो जाएगा।
वहीं, इल ट्रामा सेंटर के खुलने से मुनस्यारी, धारचूला, गंगोलीहाट के साथ ही बागेश्वर जिले के लोगों को भी फायदा पहुंचेगा। फिलहाल इन इलाकों के लोगों को जिला मुख्यालय जाना पड़ता है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.