बागेश्वर पुलिस ने महज 9 घंटे में चोरी के मामले में किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, 1 लाख 90 हजार के गहने बरामद

बागेश्वर जिले में पुलिस ने 9 घंटे के भीतर चोरी का खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक कांडा के नाग कन्याल निवासी नीमा कांडपाल ने शनिवार को थाना कांडा में अपनी शिकायत में बताया था कि उनेके घर से सोने के लाखों रुपये के आभूषण चोरी हो गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर तत्काल जांच शुरू कर दिया। मामले की जांच के लिए पुलिस की दो टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 9 घंटे के भीतर चोरी का खुलासा कर आरोपी धवन कांडपाल निवासी कांडा कन्याल को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक लाख 90 हजार रुपये के जेवर भी बरामद कर लिए हैं। आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि जब नीमा कांडपाल सुबह दूध दुहने के लिए गौशाला में गई हुईं थीं उसी समय उसने बक्शे में रखे सोने के गहनो पर हाथ साफ कर लिया।

पुलिस को ये भी पता चला कि आरोपी नीमा कांडपाल के लड़के का दोस्त है और इसीलिए उसका उनके घर में आना जाना था। उसने चोरी की घटना को अंजाम देने से पहले मौके की रेकी की थी। आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर हाथ साफ कर लिया। पुलिस ने आरोपी उस समय गिरफ्तार किया जब वो चोरी के गहनों को बेचने के लिए जा रहा था।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.