उत्तराखंड में टूट गए कोरोना के सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में 2078 नए केस दर्ज, 14 की मौत

उत्तराखंड में कोरोना ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पिछले 24 घंटे में जो हजार से ज्यादा लोग चपेट में आए हैं।

पिछले 24 घंटे में 2078 से ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 40085 पहुंच गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में 14 मरीजों की मौत भी हुई है।

राज्य में अबतक 478 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। इसके साथ ही आज 878 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है। अब तक कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 26973 पहुंच गई है।

राजधानी देहरादून आज सबसे ज्यादा 668 केस सामने आए हैं। वहीं, चमोली जनपद में आज कोरोना से पहली मौत हुई है, जबकि नैनीताल में कोरोना से 9 लोगों की मौत हुई है।

शनिवार को प्रदेश में आए कोरोना के नये मामलों में अल्मोड़ा में 43, बागेश्वर में 13, चमोली में 54, चम्पावत में 19, देहरादून में 668, हरिद्वार में 289, नैनीताल में 231, पौड़ी में 99, पिथौरागढ़ में 39, रुद्रप्रयाग में 13, टिहरी में 146, ऊधमसिंह नगर में 397 एवं उत्तरकाशी में 67 मामले शामिल है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.