उत्तराखंड में कोरोना का कहर! 24 घंटे में 319 नए मामले आए सामने, 6 और लोगों की हुई मौत

उत्तराखंड में कोरोना वायरस का आंकड़ा साढ़े 12 हजार के करीब पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 319 नए मामले सामने आए, जो एक दिन पहले के हिसाब से 84 केस ज्यादा है। जिसके बाद राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12 हजार 493 पहुंच गई है। वहीं राहत भरी खबर ये भी है कि अबतक 810 से ज्यादा मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं।

वहीं राहत भरी खबर ये भी है कि अबतक  8485 मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं। राज्य स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक प्रदेश में 3,806 एक्टिव केस हैं। आज 385 लोगों ने कोरोना को मात दी है। रिकवरी रेट की बात करें तो राज्य में अभी रिकवरी रेट 67.92% है। वहीं, प्रदेश में 158 कोरोना संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।

प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों में चार पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। एम्स ऋषिकेश में चार मरीजों की मौत हो गयी जबकि हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में दो मरीजों ने दम तोड़ दिया। अब तक प्रदेश में महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 158 हो चुकी है।

बुलेटिन के अनुसार कोरोना वायरस से संक्रमित सर्वाधिक 109 नये मामले हरिद्वार जिले में मिले जबकि उत्तरकाशी में 77, रूद्रप्रयाग में 41, उधमसिंह नगर में 38, नैनीताल में 23, टिहरी गढ़वाल में 15 और देहरादून में 10 मरीज सामने आए हैं। प्रदेश में अब तक कुल 8,485 लोग उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और अभी 3,806 मरीजों का इलाज चल रहा है। कोविड-19 के 44 मरीज प्रदेश से बाहर चले गए हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

1 month ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

1 month ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

1 month ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 months ago

This website uses cookies.