उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा बोर्ड के 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, पढ़िये किसने किया टॉप

उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा बोर्ड के 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। इस बार पूर्व मध्यमा यानि हाईस्कूल में 957 छात्र थे। जिसमें से 850 छात्रों ने परीक्षा दी।

उसमें से 837 पास हुए हैं। दसवीं का रिजल्ट कुल 98.47 फीसदी रहा। पिछले साल के मुकाबले इस साल 1.51 फीसदी रिजल्ट ज्यादा रहा। वहीं उत्तरमध्यमा यानि इंटरमीडिएट में 827 छात्र थे। जिसमें से 754 छात्रों ने परीक्षा दी थी, और उसमें से कुल 732 छात्र पास हुए हैं। 12वीं का कुल रिजल्ट 97.08 फीसदी रहा। इस बार साल 2019 के मुकाबले 2.91 फीसदी रिजल्ट बेहतर रहा।

इस बार पूर्व मध्यमा यानि हाईस्कूल में पौड़ी के छात्र अनुराग बडोला ने टॉप किया है। जबकि उत्तरमध्यमा यानि इंटरमीडिएट में नैनीताल के हर्षित जोशी ने पहले स्थान पर जगह बनाई है। हाईस्कूल में पौड़ी जिले से टॉप 10 में चार और इंटरमीडिएट में पांच छात्र-छात्राओं ने जगह बनाई है।

हाईस्कूल के टॉपर की लिस्ट

पौड़ी गढ़वाल के ब्रिगेडिया विद्याधर जुयाल संस्कृति विद्याल भुवनेश्वरी सिद्धपीठ के अनुराग बडोला ने टॉप किया है। उन्होंने 445 नंबर हासिल किये, जो 89 पर्सेंट है। जबकि हरिद्वार के भारती संस्कृत विद्यालय कनखल दामोदर जोशी ने दूसरा स्थान हासिल किया है। उनके 429 नंबर हैं, उन्होंने कुल 85.80 फीसदी अंक हासिल किये। जबकि तीसरा स्थान पौड़ी के ब्रिगेडियर विद्याधर जुयाल संस्कृत विद्यालय भुवनेश्वरी सिद्धपीठ के ही मयंक मलासी ने हासिल किया। उन्हें 426 नंबर मिले हैं, जो 85.20 है।

इंटरमीडिएट के टॉपर की लिस्ट

नैनीताल जिले के श्री महादेव गिरि संस्कृत महाविद्यालय हल्द्वानी के छात्र हर्षित जोशी ने टॉप किया है। उन्होंने 465 नंबर हासिल किये। जबकि दूसरे नंबर पर श्री बदरीनाथ वेद वेदांग स्नातकोत्तर संस्कृत महाविद्यालय जोशीमठ के छात्र अमन सेमवाल रहे। चमोली के रहने वाले अमन ने 93 प्रतिशत अंक हासिल किये हैं। जबकि तीसरा स्थान ब्रिगेडियर विद्याधर जुयाल संस्कृत विद्यालय भुवनेश्वरी सिद्धपीठ, सितोनस्यूँ पौड़ी के छात्र आदित्य टोडरिया ने हासिल किया है। उन्हें 427 नंबर मिले हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 days ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

4 days ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

4 days ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

4 days ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

1 month ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

1 month ago

This website uses cookies.