उत्तराखंड में कोरोना के डरावने आकंड़े! 483 नए मरीज मिलने से हड़कंप, सिर्फ इस जिले में 130 से ज्यादा संक्रमित

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही है। राज्य में अब तक कोरोना वायरस ने 14 हजार 500 से ज्यादा लोगों को अपने चपेट में ले लिया है।

पिछले 24 घंटे की बात की जाए तो बीते 24 घंटे में राज्य में 483 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है, 483 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि होने के बाद सूबे में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 14,566 पहुंच चुका है। जबकि, आज 345 मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं, जिसके बाद ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 10,021 हो चुकी है।

राज्य में पिछले 24 घंटे में 3 मरीजों की मौत भी हुई है। दो मरीजों की मौत एम्स ऋषिकेश और एक मरीज की मौत सुशीला तिवारी अस्पताल में हुई है। इसके साथ ही राज्य में अभी तक कुल मरने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 195 हो गई है। सूबे में अभी भी एक्टिव केस 4,296 हैं। राज्य में रिकवरी रेट 68.80% पहुंच गया है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार शनिवार को अल्मोड़ा में 19, बागेश्वर में दो, चमोली में चार, चंपावत में एक, देहरादून में 82, हरिद्वार में 133, नैनीताल में 97, पौड़ी में तीन, पिथौरागढ़ में पांच, रुद्रप्रयाग में 12, टिहरी में तीन, ऊधमसिंह नगर में 81और उत्तरकाशी में 41 मरीज मिले। वहीं कोरोना पॉजिटिव की मौत के 2 केस ऋषिकेश एम्स में हुई, इसके अलावा 26 लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिनमें 16 स्थानीय लोग भी शामिल हैं। 

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.