उत्तराखंड में कोरोना के मरीजों के लिए राहत की खबर! जानिए इलाज को लेकर नई गाइडलाइन में क्या है?

उत्तराखंड में कोरोना वायरस ने कोहराम मचा रखा है। हर दिन दर्जनों मरीज सामने आ रहे हैं। इस बीच कोरोना के मरीजों के लिए एक राहत की खबर है।

राज्य में कोरोना के मरीज अब प्रइवेट अस्पताल में भी इलाज करा सकते हैं। सरकार ने निजी अस्पतालों में कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी है। गाइडलाइन के मुताबिक, नेशनल एक्रीडिटेशन बोर्ड ऑफ हास्पिटल एंड हेल्थ केयर (NABH) से मान्यता प्राप्त निजी अस्पतालों में अब कोरोना के मरीज अपना इलाज करा सकते हैं।

इन प्राइवेट अस्पतालों का क्लीनिकल इस्टेब्लिशमेंट एक्ट (नैदानिक स्थापना अधिनियम) में पंजीकरण होना भी जरूरी है। गाइडलाइन के मुताबिक, निजी अस्पतालों में कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए अलग से वार्ड बनाना पड़ेगा। इसमें प्रवेश और निकासी के द्वार अलग-अलग होंगे। गाइडलाइन के अनुसार, अस्पताल में 24 घंटे डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ तैनाती और ICU की सुविधा होनी चाहिए। आईसोलेशन वार्ड में हर बेड में ऑक्सीजन, बायो मेडिकल वेस्ट के लिए उचित व्यवस्था, कोविड मरीजों के लिए अलग से एंबुलेंस होनी चाहिए। 

एनएबीएच से मान्यता प्राप्त निजी अस्पतालों को ही कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज की इजाजत दी गई है। गाइडलाइन में कहा गया है कि कोरोना मरीजों के इलाज में मानकों का पूरी तरह से पालन करना होगा। ऐसे में एनएबीएच से मान्यता होने की शर्त रखी गई है। राज्य में ऐसे निजी अस्पतालों की संख्या सीमित है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.