एक ओर जहां सरकार द्वारा कई सेवाएं बहाल की जा रही है। वहीं दूसरी ओर कोरोना के कई हैरान करने वाले मामले भी सामने आ रहे हैं।
ताजा मामला उत्तराखंड के सबसे बड़ी जेल से सामने आया है। जहां कोरोना ने दस्तक दे दी है। हरिद्वार स्थित जिला कारागार में 61 कैदी कोरोना से संक्रमित हुए हैं। जिसके बाद से हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि अभी कई कैदियों की रिपोर्ट आना बाकी है। ताजा जानकारी के मुताबिक फिलहाल, प्रशासन ने कोरोना पॉजिटिव पाए गए कैदियों को आइसोलेट कर दिया है। इन सभी कैदियों की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है।
वहीं, हरिद्वार जिलाधिकारी सी रविशंकर ने जेल में कोरोना संक्रमण कैसे पहुंचा इसकी जांच करने की बात कही है। जिलाधिकारी के मुताबिक जेल में कोरोना को रोकने के लिए अस्थाई जेल बनाई गई है। कैदियों को इसी जेल में क्वॉरेंटाइन कर दूसरे जेल में भेजा जाता है। इसके बावजूद भी जेल में कोरोना पॉजिटिव कैदी पाए गए हैं।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.