उत्तराखंड को 7500 रेमडेसिविर के इंजेक्शन मिल गए हैं। मंगलवार देर शाम स्टेट प्लेन से अहमदाबाद से यह खेप उत्तराखंड पहुंची।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बताया कि रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी को देखते हुए मंगलवार सुबह स्टेट प्लेन को अहमदाबाद भेजा गया था। राज्य सरकार का यह विशेष विमान रेमडेसिविर इंजेक्शन की खेप लेकर देर रात तक उत्तराखंड पहुंची।
मुख्यमंत्री तीरथ ने कहा कि अहमदाबाद से इस खेप के आ जाने के बाद कोविड 19 संक्रमण के बाद इलाज में इस्तेमाल किए जाने वाले इस इंजेक्शन का पर्याप्त कोटा प्रदेश के पास हो जाएगा। मुख्यमंत्री तीरथ ने स्वास्थ्य विभाग को सभी जिलों को पर्याप्त मात्रा में इंजेक्शन भेजने का भी आदेश दिया है।
वहीं स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने बताया कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के प्रयासों से दिन दो-तीन दिनों में 10 हजार से ज्यादा रेमडेसिविर के इंजेक्शन उत्तराखंड को मिलेगें। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद से इस खेप के आ जाने के बाद कोरोना संक्रमण से जूझ रहे किसी भी प्रदेशवासी को रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी नहीं होगी।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.