उत्तराखंड: BJP अध्यक्ष मदन कौशिक की विपक्ष को सलाह, कोरोना पर सियासत नहीं सहयोग करें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि विपक्ष को कोरोना पर सियासत के बजाय सहयोग करना चाहिए।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के नेतृत्व सरकार लोगो को किसी प्रकार की असुविधाओं का सामना न करना पड़े 24 घण्टे हरेक स्तर पर नजर गड़ाये हैं। भाजपा अध्यक्ष कौशिक कहा कि कोरोना विश्वव्यापी समस्या है और पूरी दुनिया इससे जूझ रही है। उन्होंने कहा कि उतराखण्ड में कोविड के खिलाफ चल रहे अभियान में सरकार पूरी तरह से जुटी है। अस्पतालो में बेड कम पड़ने पर बेड बढ़ाये गए हैं। रेमडिसिविर का स्टॉक बढ़ाया गया है तो कोविड की आड़ में कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही का प्रविधान किया गया है।

उन्होंने कहा कि उतराखण्ड में अन्य राज्यों की तुलना में रिकवरी दर बेहतर है। कांग्रेस को आरोपों के बजाय लोगों के बीच में जागरूकता लाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी है लेकिन इसका उपचार भय उत्पन्न कर नहीं बल्कि सयंम से कोविड के उपचार के नियमो का पालन कर किया जा सकता है। हमें कोविड को हराने के लिए एक दूसरे का सहयोग करना है नाकि व्यवस्थाओ में दोष ढूंढकर वातावरण को भयावह बनाना है।

उन्होंने कहा कि राज्य में आक्सीजन सहित जरुरी उपकरणो की कोई कमी नहीं है। मुख्यमंत्री लगातार राहत कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। 1 मई से राज्य में सभी नौजवानो और 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगो का वैक्सिनेशन किया जाएगा। कोरोना पर विजय पाने के लिए सभी का सहयोग जरुरी है। कौशिक ने कहा कि कोविड महामारी के इस संकट में भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सेवा के कार्यों में दिन रात जुटा है।

newsnukkad18

Recent Posts

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 days ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 days ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

This website uses cookies.