उत्तरकाशी: मैक्स वाहन और बाइक की जोरदार टक्कर, हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक अस्पताल में भर्ती

उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर मल्ला के पास सड़क हादसा हुआ है। मैक्स वाहन और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई।

हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में युवक का इलाज जारी है।

खबरों के मुताबिक, रविवार शाम को मल्ला के पास गंगोत्री हाईवे पर एक मोड़ पर मैक्स वाहन और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। वाहन से टकराते ही बाइक सवार दूर सड़क पर जा गिरा। बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना एसडीआरएफ भटवाड़ी को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएएफ टीम ने राहत और बचाव का काम किया।

एसडीआरएफ भटवाड़ी इंचार्ज दीपक मेहता ने बताया कि हादसे में घायल 25 साल का युवक राजू गंगोरी का रहने वाला है, जो गंभीर रूप से घायल हुआ है। युवक का इलाज अस्पताल में जारी है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.