उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, बरातियों से भरी बस खाई में गिरने से 8 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

उत्तराखंड के पौड़ी जिले के लैंसडोन में भीषण सड़क हादसा हुआ है। सिमड़ी गांव के पास बारातियों से भरी बस खाई में गिर गई है।

हादसे में 8  लोगों की मौत हो गई है। कई लोग घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि जिस समय हादसा हुआ उस समय बस में 40 बाराती सवार थे। बारातियों से भरी यह बस हरिद्वार के लालढांग से बरात लेकर प्रखंड बिरोंखाल के अंतर्गत ग्राम कांडा तल्ला की ओर जा रही थी। इसी दौरान यह बस करीब 350 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

बताया जा रहा है कि यह बस मंगलवार दोपहर 12 बजे बस लालढांग से कंडा मल्ला की ओर रवाना हुई थी। मंगलवार शाम करीब 7 बजे बस बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। सूचना मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थानयी लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। बस का पट्टा टूटने की वजह से हादसा हुआ है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.