फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड में जंगली जानवरों की खाल का व्यापार लगातार जारी, हालांकि पुलिस की ओर से इन गिरोह को लगातार पकड़ा भी जा रहा है।
ताजा मामला पिथौरागढ़ जिले का है जहां विशेष अभियान समूह यानी एसओजी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गुलदार की खाल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान तस्कर मनोज कुमार पुत्र नाथूराम निवासी बसौली, दन्या, अल्मोड़ा के रूप में हुई है, जो गुलदार की खाल को बेचने के लिये ले जा रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई अमल में लायी जा रही है।
पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शिनी ने इस तरह के लोगों और गिरोह के खिलाफ आगे भी कार्रवाई करने की बात कही है। आरोपी के खिलाफ गंगोलीहाट थाना में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धारा 2/9/39/49बी/50/51 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.