उत्तराखंड: ये हैं वो चुनावी वादे, जिनके आधार पर आपसे वोट मांगेंगे केजरीवाल, सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

उत्तराखंड विधानसभा की 70 सीटों पर आम आदमी पार्टी ने चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। इस बात की घोषणा खुद ‘आप’ के संयोजक और अरिवंद केजरीवाल ने घोषणा की है।

आपको याद होगा कि मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर बीजेपी जैसी पार्टी को दिल्ली में केजरीवाल ने चारों खाने चित्त कर दिया था और बड़ी जीत हासिल की थई। ऐसे में सवाल ये है कि उत्तराखंड में वो कौन से प्रमुख वादे होंगे जिन पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी। इस बारे में अरविंद केजरीवाल और उत्तराखंड में उनकी पार्टी से जुड़े पदाधिकारियों ने जानकारी दी है।

अरविंद केजरीवाल से जब ये पूछा गया कि चुनाव में उनकी पार्टी का एजेंडा क्या होगा। इस पर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे प्रमुख मुद्दों पर उनकी पार्टी चुनाव मैदान में जाएगी और जनता से वोट मांगेगी। उत्तराखंड में पार्टी के प्रवक्ता और विधानसभा प्रभारी मयंक शर्मा ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान कहा कि मूलभूत तीन समस्याओं में से एक बेरोजगारी और पलायन को लेकर पार्टी ने एक समाधान तय किया है। केंद्रीय नेतृत्व ने इस समस्या पर बारीकी से अध्ययन किया है।

मयंक शर्मा ने ने कहा कि स्थानीय स्तर पर रोजगार का खाका तैयार कर लिया गया है। शिक्षा व्यवस्था में सुधार के ढांचागत सुविधाओं को दुरुस्त करना भी उनकी पार्टी का मुख्य एजेंडा में होगा। उन्होंने बताया कि तीसरा प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं में काफी सुधार की जरूरत है। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय नेतृत्व ने राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए एक मजबूत योजना तैयार है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.