उत्तराखंड के काशीपुर के जसपुर में प्राइमरी स्कूल के शिक्षक ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है।
बताया जा रहा है कि शिक्षक ने तमंचे से खुद के पेट में गोली मार ली। अस्पताल ले जाते समय शिक्षक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। शिक्षक डिप्रेशन में थे। उनका इलाज भी चल रहा था। चौहान मोहल्ले के रहने वाले सत्यजीत सिंह बुधवार रात को करीब पौने तीन बजे के करीब अपने दो मंजिला मकान में शौचाल के पास गए और देसी तमंचे से खुद को गोली मार ली।
गोली की आवाज सुनते ही सत्यजीत के भाई और मां मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर सत्यजीत लहूलुहान हालत में पड़े हुए थे। परिजन सत्यजीत को उठाकर सरकारी अस्पताल ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें काशीपुर के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय सत्यजीत ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वो अपने पीछे एक 8 साल बेटी को छोड़ गए हैं। वहीं, उनकी पत्नी बिजनौर के नगीना में शिक्षक हैं।
गुरुवार की शाम को शिक्षक सत्यजीत का अंतिम संस्कार कर दिया गया। कोतवाल एनबी भट्ट ने बताया कि मृतक के भाई दीपक कुमार ने एक तहरीर दी है। उन्होंने अपने भाई द्वारा खुदकुशी का केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मौके से तमंचे को जब्त कर लिया है। पूरे मामले की जांच जारी है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.