उत्तराखंड की सभी सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी AAP, केजरीवाल का ऐलान, बताया क्या होगा चुनावी एजेंडा

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव उनकी पार्टी लेड़गी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा की उनकी पार्टी उत्तराखंड की 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि हमने उत्तराखंड में सर्वे कराया था। सर्वे में 62 प्रतिशत लोगों ने कहा कि हमें उत्तराखंड में चुनाव लड़ना चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि ऐसे में हमने तय किया है कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में चुनाव लड़ेगी।

अरविंद केजरीवाल से जब ये पूछा गया कि चुनाव में उनकी पार्टी का एजेंडा क्या होगा। इस पर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे प्रमुख मुद्दों पर उनकी पार्टी चुनाव मैदान में जाएगी और जनता से वोट मांगेगी।

बता दें कि कई महीनों पहले से ही आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में चुनाव के लिए कसरत शुरू कर दी थी। आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड के प्रभारी लगातार प्रदेश के दौरे कर रहे हैं और लोगों से मिल रहे हैं। उत्तराखंड में बड़े स्तर पर पार्टी सदस्यता अभियान भी चला रही है। ऐसे में इस बार उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में रोचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.