उत्तराखंड: बागेश्वर में बारिश का कहर! 2 आंशिक और 4 मकान पूरी तरह से ध्वस्त, कई सड़कें बंद

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के कहर के बीच बारिश ने कोहरा मचा रखा है। आसमान से बरस रही आफत ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है।

बागेश्वर में बारिश के बीच चार मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गए हैं। वहीं कई घरों पर ध्वस्त होने का खतरा मंडराने लगा है। इसके अलावा जिले में 11 बंद पड़ी हैं। ऐसे में ग्रामीण इलाके में रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश की वजह से गैराड़ गांव के रहने वाले गोविंद राम, शीशाखानी के रहने वाली शोभा देवी, जौलकांडे के रहने वाली नीमा देवी और कपकोट तहसील के भैसुड़ी कुटेर गांव के रहने वाले भगत राम के घर क्षतिग्रस्त हो गए। इन परिवारों को पड़ोसियों ने अपने पास शरण दी है।

दुगनाकुरी तहसील के कुरौली गांव के रहने वाले महेश भौर्याल और बागेश्वर तहसील के बिलौना के रहने वाले गोविंद राम का पक्का मकान भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक टीमों प्रभावित जगहों का दौरा किया और नुकसान का आंकलन किया। इसके साथ पीड़ितों को सरकारी सहायता भी उलपब्ध कराई। प्रशासन नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर रहा है। इसके आधार पर पीड़ितों को मुआवजा दिया जाएगा।

बुधवार को जिले की कई सड़कों पर यातायात बाधित रहा। इनमें थुणाई-मिहिनियां, शामा-लीती-गोगिना, सनगाड़-बास्ती, धपोली-जेठाई, वियजपुर-पैंसिया, हरसीला-पुड़कूनी, कपकोट-कर्मी-तोली, धरमघर-माजखेत, रौल्यांना-लोहागढ़ी, तल्लीसेरा-सिमतोली, भनार-नामतीचेटाबगड़ आदि सड़कें बंद होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं तीन सड़कों को खोलने में विभाग कामयाब रहा। कांडा इलाके के 12 से ज्यादा गांवों की बिजली रात से गुल थी। करीब 14 घंटे बाद इलाके में बिजली आपूर्ति सुचारू हो पाई। कपकोट इलाके के लोगों को भी बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। नगरीय क्षेत्र से लेकर गरुड़ और कपकोट के कई गांवों में अब पेयजल संकट गरा गया है।

कपकोट तहसील में मानसून के दौरान सबसे ज्यादा बारिश हो रही थी। हालांकि मंगलवार की रात को गरुड़ क्षेत्र में 20 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। बागेश्वर तहसील में 17.50 और कपकोट में 10 मिमी बारिश हुई। वहीं, हो रही बारिश की वजह से सरयू नदी का जलस्तर 866.90 और गोमती नदी का 863.20 मीटर तक पहुंच गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.