उत्तराखंड में लेटेस्ट चुनावी सर्वे ने क्यों बढ़ा दी बीजेपी की टेंशन?

एक चुनावी सर्वे के मुताबिक 2022 विधानसभा चुनाव बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर है।

उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है। चुनावी पंडितों की निगाहें इस पर टिकी हैं कि हर बार की तरह इस बार भी प्रदेश में 5 साल में सरकार बदलने का ट्रेंड बरकरार रहेगा, या फिर ये ट्रेंड बदलेगा और मौजूदा बीजेपी सरकार की वापसी होगी। 2022 में किसकी सरकार बनेगी इसको लेकर अलग-अलग सर्वे हो रहे। इस तरह के एक सर्वे ने बीजेपी की टेंशन बढ़ा दी है। एबीपी न्यूज ने एक सर्वे किया है। जिसमें ये सामने आया कि अगले साल होने वाले चुनाव में मतदाताओं का झुकाव पूरी तरह से किसी एक पार्टी की तरफ नहीं है। सर्वे के मुताबिक उत्तराखंड के 40 फीसदी वोटर बीजेपी के पक्ष में हैं। वहीं कांग्रेस के पक्ष में करीब 36 फीसदी मतदाता हैं। 13 फीसदी लोग इस बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनवाने के पक्ष में हैं। अन्य के खाते में करीब 11 फीसदी मतदाताओं का झुकाव है।

2017 विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बंपर जीत मिली थी। पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 56 सीटें मिली थीं। जबकि कांग्रेस महज 11 सीटों पर ही जीत दर्ज कर पाई थी। अन्य सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने कब्जा किया था। उत्तराखंड में अब तक ज्यादातर ये ट्रेंड रहा है कि एक बार बीजेपी तो दूसरी बार कांग्रेस की सरकार बनी है, लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी के मैदान में आने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है। हालांकि अभी भी कांटे की टक्कर कांग्रेस और बीजेपी के बीच ही है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.