चमोली: जनरल पर टिप्पणी बहुत महंगी पड़ गई

जनरल बिपिन रावत समेत हेलीकॉप्टर क्रैश में जान गंवाने वाले दूसरे आर्मी ऑफिसर पर अमर्यादित टिप्पणी करने के आरोप में शख्स को गिरफ्तार किया है।

जनरल बिपिन रावत पर विवादित टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी चमोली के थरेली का रहना वाला है और उसका नाम हरेंद्र सिंह है। जानकारी के मुताबिक आरोपी ने एक वॉट्सएप्प ग्रुप में सीडीएस जनरल बिपिन रावत समेत हेलीकॉप्टर क्रैश में जान गंवाने वाले दूसरे आर्मी ऑफिसर पर अमर्यादित टिप्पणी की थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 और 295 के तहत केस दर्ज किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपनेन जुर्म कबूल कर लिया। हालांकि आरोपी को वार्निंग देते हुए पुलिस ने उसे छोड़ दिया। उत्तराखंड पुलिस उन सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है, जिन्होंने हेलिकॉप्टर क्रैश में मारे गए सैनिकों पर विवादित टिप्पणी की है।

बता दें कि जनरल बिपिन रावत के खिलाफ आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर देश भर में कम से कम आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।  दो से तीन लोगों पर केस दर्ज किया गया है। वहीं एक को सरकारी नौकरी से निलंबित कर दिया गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.