पहाड़ों से था ऋषि कपूर का बचपन का रिश्ता, देहरादून से था उन्हें खास लगाव

बॉलिवुड के जिंदादिल अभिनेता ऋषित कपूर नहीं रहे। बीमारी की वजह से गुरुवार दोपहर को उनका निधन हो गया। शाम को वो पंचतत्‍व में विलीन हो गए हैं।

बहुत कम ही लोग जानते होंगे कि कुछ वक्त के लिए उन्होंने देहरादून पढ़ाई भी की है। ऋषि कपूर ने अपने भाई रणधीर कपूर के साथ देहरादून के दून कर्नल ब्राउन स्कूल में अपनी शुरुआती पढ़ाई की थी। ऋषि कपूर को देहरादून से एक लगाव सा था और अक्सर उनकी बातों में देहरादून और उत्तराखंड का जिक्र आ ही जाता था जो कि दिखाता था कि दून उनके दिल मे बसता था।

ऋषि कपूर अक्सर देहरादून आते रहते थे। ऋषि की दोनों भतीजियां करिश्मा कपूर और करीना कपूर की भी शुरुआती पढ़ाई भी देहरादून के वेल्हम्स गर्ल्स स्कूल में हुई थी। भतीजियों की पढ़ाई के दौरान ऋषि कपूर उनसे मिलने अक्सर देहरादून आया करते थे। आपको बता दें कि ऋषि कपूर अपनी फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ की शूटिंग के लिए भी दून आए थे। दून के नागलिया परिवार से ऋषि कपूर का गहरा रिश्ता है। परिवार के लोग बताते हैं कि ऋषि कपूर बेहद जिंदादिल और खुशमिजाज थे। नागलिया फैमिली लंबे समय तक कपूर फैमिली के लोकल गार्जियन रहे थे। आज ऋषि कपूर के जाने से नागलिया परिवार में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी है। ये महान अभिनेता का इस दुनिया से भले ही चला गया हो, लेकिन अपने चाहने वालों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेगा।

newsnukkad18

Recent Posts

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 week ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 week ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

This website uses cookies.