उत्तराखंड के इस जिले में सामने आए कोरोना के दो मरीज, मचा हड़कंप!

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले रुद्रपुर में गुरुवार को कोरोना के दो मरीजों के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है।

बुधवार को बाजपुर में एक कोरोना संक्रमित मरीज सामने आया था। राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 57 हो गई है। इसमें 36 मरीज को ठीक होने के बाद अस्पातल से छुट्टी दी जा चुकी है। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अमिता उप्रेती ने गुरुवार को आई रिपोर्ट में दो मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि संक्रमित मरीजों को सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में भर्ती किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों मरीज अल्मोड़ा जिले के रहने वाले हैं। दिल्ली जमात से लौटते वक्त पुलिस ने उन्हें बुधवार को रुद्रपुर में बॉर्डर पर पकड़ा था। एहतियातन उनके सैंपल लिए गए थे, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

ऊधमसिंह नगर में 26 दिनों से कोई भी कोरोना संक्रमित मरीज सामने नहीं आया था। इसके चलते सरकार जल्द ही जिले को रेड जोन से ग्रीन जोन में शामिल करने वाली थी। लेकिन दो दिन के भीतर तीन मामले सामने आने के बाद अब जिले के ग्रीन जोन में शामिल होने की संभावना खत्म हो गई है।

वहीं, ऋषिकेश एम्स में रुड़की के नगला इमरती गांव की महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है, जिसके बाद गांव को हॉट स्पॉट घोषित कर दिया गया है। गांव को पाबंद करने के लिए गुरुवार की सुबह पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी फोर्स के साथ गांव पहुंचे। गांव के सभी संपर्क मार्गों को बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया है। गांव के लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है। साथ ही गांव में मेडिकल टीम भी तैनात कर दी गयी है। मेडिकल टीम घर-घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग करेगी।

(काशीपुर से अजीम खान की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 week ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 week ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

This website uses cookies.