कोरोना काल में लोगों के लिए मसीहा बनकर आए अभिनेता सोनू सूद द्वारा लोगों की मदद अभी भी की जा रही है।
देवभूमि की रहने वाली गर्भवती महिला के लिए भी सोनू देवदूत बनकर आए। सोनू सूद ने देहरादून की गर्भवती महिला की जो मदद की है ये महिला ताउम्र उसे नहीं भूल पाएगी। महिला के रिश्तेदार ने ट्वीट कर सोनू से ऑक्सीजन बेड और गायनोकोलॉजिस्ट की मदद मांगी थी।
सोनू ने महिला के लिए ऑक्सीजन बेड और गायनोकोलॉजिस्ट की व्यवस्था कर दी। सोनू सूद ने जब महिला के ट्वीट के बाद मदद की तो ‘इट्स डन’ उत्तर दिया। इसके बाद लोगों को पता चल पाया कि सोनू ने दो जिंदगियां एक साथ बचाई हैं।
दरअसल दो दिन पहले शेख नाम के एक व्यक्ति ने सोनू को ट्वीट कर दून निवासी सबा हुसैन के लिए ऑक्सीजन बेड और गायनोकोलॉजिस्ट की मदद मांगी थी।एक दिन बाद ही सोनू ने व्यवस्था करा दी। शेख ने ट्वीट कर लिखा कि महिला का ऑक्सीजन लेवल 80 है। ऐसे में महिला को ऑक्सीजन बेड और गायनोकोलॉजिस्ट की तुरंत आवश्यकता है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.