कोरोना के खिलाफ उत्तराखंड सरकार की सख्ती, मास्क न पहनने पर अब देना होगा इतना जुर्माना

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा हैं। जिसको देखते हुए राज्य सरकार लगातार सख्त कदम उठा रही है।

उत्तराखंड में अब मास्क नहीं लगाने पर पहली बार में ही पांच सौ रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। इसके लिए राज्य में उत्तराखंड राज्य महामारी कोविड-19 संशोधन नियमावली लागू कर दी गई है।

राज्यभर में पहले मास्क न पहनने पर पहली बार में सौ रुपये का जुर्माना लगता था। दूसरी बार पांच सौ रुपये का जुर्माना लगाया जाता था। अब तीरथ सरकार ने नियमावली में सशोधन करते हुए, पहली बार पांच सौ और दूसरी बार 700 रुपये के जुर्माने का प्रावधान किया है। जबकि तीसरी बार या इससे अधिक पर प्रति बार हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। मास्क तय स्थान के इतर फेंकने पर भी 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। जुर्माना लगाने के साथ पुलिस चार मास्क भी देगी।

बता दें सचिव स्वास्थ्य पंकज कुमार पांडेय की ओर से इसके आदेश जारी किए गए। चिंता की बात है कि उत्तराखंड में गुरुवार को कोरोना का रिकॉर्ड आंकड़ा 6251 पर पहुंच गया है। गुरुवार को सबसे अधिक कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए। 85 संक्रमित लोगों की मौत भी हुई। संक्रमण दर तेजी से पहुंचते हुए 4.66 प्रतिशत पर पहुंच गई। रिकवरी दर का आंकड़ा भी तेजी से कम होते हुए 68.82 प्रतिशत पर पहुंच गया है।

हेल्थ विभाग के बुलेटिन के अनुसार 198 केस अल्मोड़ा, 107 बागेश्वर, 125 चमोली, 157 चंपावत, 2207 देहरादून, 1163 हरिद्वार, 673 नैनीताल, 253 पौड़ी, 33 पिथौरागढ़, 150 रुद्रप्रयाग, 163 टिहरी, 827 यूएसगनर, 195 केस उत्तरकाशी में पाए गए। कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या 219 पहुंच गई है। कुल कोरोना संक्रमित का आंकड़ा 174867 पहुंच गया है। जबकि 120350 मरीज ठीक भी हो गए। 39852 सैंपल जांच को भेजे गए। अभी भी 31386 मरीजों के सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। कुल मौत का आंकड़ा 2502 पहुंच गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.