CM तीरथ सिंह रावत के बाद अब पूर्व CM त्रिवेंद्र सिंह रावत अपने इस बयान को लेकर चर्चाओं में

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बालावाला में आयोजित होली मिलन समारोह में बड़ा बयान दिया। मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद पहली बार त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खुले मंच से इशारों-इशारों में बड़ी बात कह दी।

त्रिवेंद्र सिंह रावत के कहा कि ”जब अभिमन्यु को कौरवों द्वारा छल से मारा जाता है तो मां द्रौपदी शोक नहीं करती हैं, मां द्रौपदी हाथ खड़े करके बोलती हैं इसका प्रतिकार करो पांडवों. राजनीति में तो ये घटनाएं घटित होती रहती हैं.”

त्रिवेंद्र ने कहा कि मैं राजनीति की काजल की कोठरी से साफ-सुथरा निकाला। मैं यह नहीं जानता कि मुझे सीएम पद से क्यों हटाया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि मैंने जो भी योजनाएं लागू कीं, वो उत्तराखंड, महिलाओं और युवाओं की मजबूती के लिए थीं। त्रिवेंद्र बोले, मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि मेरे राजनैतिक जीवन का आप आकलन करें तो कभी यह नहीं पाएंगे कि मुझे मेरी मां, बहनों और भाइयों से आंख से आंख मिलाने पर दिक्कत हो।

उत्तराखंड के पूर्व सीएम ने होली मिलन कार्यक्रम में कहा कि राजनीतिक रूप से जो भी कष्ट मुझे मिलेंगे, मैं झेलूंगा, लेकिन अपने रास्ते से नहीं हटूंगा। कुछ कार्यकर्ता भावुक भी हो रहे हैं, उसकी जरूरत नहीं है। हम पांडवों की धरती के लोग हैं, जब कुरुक्षेत्र में अभिमन्यु को छल से मारा गया तो द्रौपदी ने शोक नहीं किया, बल्कि दोनों हाथ उठाकर उस छल का बदला लेने के लिए पांडवों को प्रेरित किया।

त्रिवेंद्र ने आगे कहा कि राजनीति में ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। राजनीति की काजल की कोठरी से मैं साफ सुथरा निकला हूं, इस बात का मुझे संतोष है। बकौल त्रिवेंद्र, मैं कभी भी डोईवाला की जनता को यह महसूस नहीं होने दूंगा कि उनके विधायक ने कोई गलत काम किया। कार्यक्रम के बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि उन्हें नहीं पता कि सीएम पद से क्यों हटाया गया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.