उत्तराखंड BJP प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने दिया जीत का मंत्र, कार्यकर्ताओं को दी ये नसीहत

उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि सल्ट विधानसभा उपचुनाव में पार्टी को बड़ी जीत हासिल करनी है और 2022 के विधानसभा चुनाव में इसे दोहराना है।

दुष्यंत कुमार गौतम ने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे मिशन इलेक्शन में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि पार्टी पदाधिकारी और मीडिया टीम मिशन 2022 को लक्ष्य मानकर गंभीरता से जुट जाए। चार साल में किये गए विकास कार्य और वर्तमान में चल रही निरंतर विकास की गतिविधियों को आम लोगों तक पहुंचाना प्राथमिकता में होना चाहिए। राज्य में केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी आमजन को अवगत कराना होगा।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि मीडिया व सोशल मीडिया टीम की जिम्मेदारी सबसे महत्त्वपूर्ण है। उन्हें विपक्ष के दुष्प्रचार का मुंह तोड़ जवाब देने के लिए अध्ययन करना चाहिए और तथ्यों के आधार पर उनका जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सल्ट उपचुनाव् में पार्टी को बड़ी जीत हासिल करनी है लेकिन बेहतर समन्वय के साथ कार्य करना होगा और यह 2022 में भी दोहराना है।

उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन में बेहतर तालमेल से यह अच्छी तरह हाशिल होगा। उन्होंने मीडिया टीम को अच्छे और ऐतिहासिक कार्यों को बेहतरीन प्रस्तुति देने को कहा। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत यशपाल आर्य डॉ हरक सिंह रावत , सुबोध उनियाल, अरविंद पांडे, गणेश जोशी डॉ धन सिंह रावत, रेखा आर्य ,स्वामी यतिस्वरानंद प्रदेश महामंत्री व सल्ट चुनाव प्रभारी सुरेश भट्ट , कुलदीप कुमार, प्रदेश मीडिया प्रभारी मानवीर सिंह चौहान, प्रदेश प्रवक्ता खजान दास , विनय ग़ोयल ,विनोद सुयाल , विपिन कैंथोला, सुनील सैनी , कमलेश उनियाल उमेश शर्मा सोशल मीडिया प्रभारी शेखर वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

  
newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.