अल्मोड़ा: शिक्षा क्षेत्र को लेकर सीएम त्रिवेंद्र ने किया बड़ा ऐलान, बताया क्या है आगे की योजना

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अल्मोड़ा दौरे के दूसरे दिन बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उच्च शिक्षा के विकास के लिये सरकार प्रयासरत है।

सीएम ने कहा कि प्रत्येक विकास खंड में एक महाविद्यालय खोलने की योजना है। सीएम ने कहा कि प्रत्येक विकास खंड मुख्यालयों को डबल लेन सड़क से भी जोड़े जाने की प्राथमिकता है।

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में सीएम त्रिवेंद्र ने कहा कि सरकार पर्वतीय क्षेत्रों के विकास के लिए ध्यान दे रही है। क्षेत्रीय संसाधनों का सदुपयोग कर विकास को गति देने का काम किया जा रहा है। पर्यटन, शिक्षा, साहसी पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) पर विशेष जोर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षा के उन्नयन के लिये प्रतिबद्ध है और प्रत्येक ब्लाक में एक एक महाविद्यालय खोलने की योजना है।

इस दौरान उन्होंने अल्मोड़ा स्थित सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के लिए विभिन्न विकास योजनाओं के लिये 31.67 करोड़ की योजनाओं को स्वीकृति दी। कार्यक्रम में शिरकत कर रहे उच्च शिक्षा राज्यमंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि बागेश्वर और पिथौरागढ़ महाविद्यालयों को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के परिसर को दर्जा दे दिया गया है।

उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा स्थित बीएड एवं विधि संकाय को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के अंतर्गत ही रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में डिजीलाकर के माध्यम से सभी डिग्रीयां आनलाइन की जा रही हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.