फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में गुलदार का आतंक जारी है। लगातार गुलदार अब बस्तियों का रूख करने लगे हैं।
ऐसा ही कुछ पौड़ी गढ़वाल जिले के श्रीनगर में देखा गया। जहां गुलदार के चहलकदमी से इलाके में हड़कंप मच गया। आपको बता दें, ये गुलदार जीजीआईसी मार्ग पर चहलकदमी करते नजर आया। इसकी पूरी वीडियो फुटेज रास्ते पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है।
सीसीटीवी फुटेज में गुलदार बड़े आराम से सड़क पर चहलकदमी करते नजर आ रहा है। फुटेज में गुलदार शिकार की तलाश में कुत्ते के पीछे पीछे जा रहा है, लेकिन तभी पीछे से कुत्तों का एक झुंड भी गुलदार के पीछे जाते हुए नजर आ रहा है। अब इस घटना के बाद से स्थानीय लोग डरे हुए हैं।
आपको बता दें, ये पहला मामला नहीं है इससे पहले डांग गांव में भरी दोपहरी में गुलदार एक मकान में जा घुसा था। लोगों के शोर-शराबे के बाद गुलदार ने घर की खिड़की से नीचे छलांग लगा दी थी। इस घटना के बाद से भी लोग दहशत में हैं।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.