उत्तराखंड: अल्मोड़ा के डीएम का उनके बेहतरीन काम के लिए हुआ सम्मान

अल्मोड़ा की सांस्कृतिक विरातसत को बचाने और पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया द्वारा किये जा रहे कामों के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।

बद्रीनाथ और केदारनाथ सोशल एंड एजुकेशनल सोसायटी की तरफ से उन्हें शॉल और स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया गया। होटल शिखर में आयोजित सम्मान समारोह के मौके पर डीएम ने कहा कि सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा अपनी अलग पहचान रखता है। इस सांस्कृतिक विरासत को संजाए रखने के लिए जिला प्रशासन की कोशिश आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि जिले को अलग पहचान दिलाने के लिए लोगों की भी भागीदारी जरूरी है।

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि अलग-अलग मौकों पर आयोजित होने वाले महोत्सवों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हमारी संस्कृति को जीवित रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा नगर दशहरा महोत्सव,  होली, रामलीला के लिए विश्व में प्रसिद्ध है। ये पर्यटन के लिहाज से काफी अच्छा है, क्योंकि काफी तादाद में पर्यटक इस इन मौकों पर जिले में आते हैं। जिलाधिकारी ने पर्यटन को आमदनी का मुख्य श्रोत बनाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए अलग-अलग मौकों पर वर्कशॉप आयोजित की जायेंगी। जिसमें स्थानीय युवा प्रशिक्षण ले सकेंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.