पूरी दुनिया में कोरोना का कहर, इस देश में एक ही दिन में ले ली 49 लोगों की जान

कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया पर बढ़ता ही जा रहा है। 90 से ज्यादा देशों में कोरोना वायरस फैल चुका है। अलग-अलग देशों में अब तक लाख से भी ज्यादा मामले कोरोना वायरस के सामने आ चुके हैं।

जबकि 3300 से ज्यादा लोगों की मौत इस वायरस की वजह से हो चुकी है। शुक्रवार को इटली में कोरोना वायरस की वजह से 49 और लोगों की मौत हो गई। इटरी में पिछले दो हफ्ते में कोरोना वायरस की वजह से मरने वालों की संख्या 197 हो गई है। चीन के बाद इटली में ही सबसे ज्यादा मौत कोरोना वायरस की वजह से हुई है। वहीं अमेरिका में कोरोना वायरस से मरने वालों की संक्या 14 हो गई है। अमेरिका ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए 6.3 बिलियन डालर का फंड जारी किया है। उधर ब्रिटेन में भी इस संक्रमण से पहली मौत की पुष्टि हो चुकी है।

भारत में भी कोरोना का कहर

भारत में भी कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अब तक 32 लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। कोरोना को लेकर देश के साथ-साथ राजधानी दिल्ली में कई एहतियाती कदम उठाए गए हैं। कोरोना की जांच के लिए टेस्टिंग सुविधाएं बढ़ाने पर जोर दिया गया है। देशभर में 51 लैब बनाए गए हैं जो कि Covid-19 यानि कोरोना वायरस की जांच करेंगे। 57 लैब सैंपल कलेक्शन और ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था की गई है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

6 days ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

6 days ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

6 days ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

This website uses cookies.