अल्मोड़ा में एक पति ने पहले बेरहमी से पीट-पीट कर पत्नी की हत्या कर दी फिर इसे आग दुर्घटना दिखाने के मकसद से पेट्रोल डालकर शव को जला दिया।
इसके बाद वह सुबह शव का अंत्येष्टि भी कर लेता, लेकिन उससे पहले ही किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। ससुर की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार अल्मोड़ा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मटेना गांव निवासी कृष्ण उर्फ किशन (28) पुत्र सुंदर लाल का सोमवार देर रात पत्नी शोभा देवी (25) से विवाद हुआ। कृष्ण ने पत्नी की पिटाई की और पटक-पटक कर उसे मार डाला।
पत्नी की मौत के बाद वह शव को किचन में ले गया और वहां पेट्रोल डालकर शव को काफी जला दिया। उसने लोगों में प्रचारित किया कि सिलिंडर फटने से लगी आग में उसकी पत्नी जल गई है।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.