अल्मोड़ा में आवारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है। जिससे लोग काफी परेशान हैं। लोग इस बाबत कई बार नगर पालिका में अपनी शिकायत भी दर्ज करा चुके हैं, लेकिन फिलहाल कोई सुनवाई नहीं हुई।
नगर पालिका की तरफ से कोई कदम नहीं उठाए जाने से नाराज लोगों ने पालिका परिसर के बाहर पशुओं के साख प्रदर्शन किया। लोगों ने परिसर में ही पशुओं को बांध दिया। आपको बता दें कि आवारा पशुओं की वजह से जगह-जगह गंदगी होने के साथ ही जाम की भी काफी समस्या से लोगों को दो-चार होना पड़ रहा है।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अल्मोड़ा सांस्कृतिक और ऐतिहासिक नगर के नाम से जाना जाता है। यहां देश-विदेश से पर्यटक आते हैं। बावजूद इसके नगर पालिका सफाई की तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। प्रदरशन के दौरान लोगों ने नगर पालिका के कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी भी की।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.