कोटद्वार में बदमाशों में पुलिस का डर खत्म होता जा रहा ह। आए दिन वो चोरी और लूटपाट जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बुधवार को सामने आया। शाम में लुटेरों ने पार्षद की बेटी से चाकू की नोक पर लूटपाट की।
युवकों ने चाकू दिखाकर पार्षद की बेटी का मोबाइल छीन लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। लड़की से लूटपाट की घटना उस वक्त हुई जब वो काशीरामपुर तल्ला की तरफ जा रही थी। इस दौरान जब वो खोह नदी पर बने गूलर पुल से गुजरी, तभी दो बाइक सवार युवकों ने सका रास्ता रोक लिया। और चाकू दिखा कर मोबाइल लूट लिया। पीड़ित युवती के पिता धीरज सिंह नेगी नगर निगम वार्ड नंबर 3 से पार्षद हैं।
इस वारदात के बाद से लोगों में पुलिस के खिलाफ काफी आक्रोश है। लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का भी आरोप लगाया है। लोगों ने कहा कि पिछले दो हफ्ते में लूटपाट की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं पाई। आपको बता दें कि इससे पहले 27 फरवरी को दिनदहाड़े लूट की दो घटनाएं हुईं, लेकिन पुलिस आरोपियों को अब तक पकड़ नहीं पाई। वहीं पुलिस ने कहा कि हम सीसीटीवी कैमरे खंगाल रहे हैं। लूटपाट करने वालों की पहचान की जा रही है, आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। उससे पहले 24 फरवरी को तीन कार सवार युवकों ने एक महिला के सोने के कुंडल लूट लिए थे। वार्ड नंबर 33 में चोरों ने मंदिर का दानपात्र तोड़कर नकदी पर हाथ साफ कर लिया।
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…
गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…
This website uses cookies.