कोरोना वारियर्स की हौसला अफजाई के लिए प्रसार भारती द्वारा देशभर के 33 जगहों में म्यूजिकल बैंड के लाइव प्रसारण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इसके लिए उत्तराखंड में प्रसार भारती ने अल्मोड़ा के पुलिस बैंड का चयन किया। शनिवार को अल्मोड़ा पुलिस द्वारा पुलिस लाइन में म्यूजिकल बैंड कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर जिलाधिकारी नितिन भदौरिया, एसएसपी पीएन मीणा समेत प्रशासन और पुलिस के अधिकारी कर्मचारी और नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे ।
इस मौके पर एसएसपी पीएन मीणा ने कहा कि ये न सिर्फ अल्मोड़ा पुलिस के लिए बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय है, क्योंकि पूरे देशभर के कोरोना वारियर्स के मनोबल को बढ़ाने के लिए जो म्यूजिकल बैंड का कार्यक्रम प्रसार भारती द्वारा आयोजित किया गया, उसके लिए उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के पुलिस बैंड की टीम को चुना गया है। यहां पर 31 पीएससी के बैंड द्वारा शनिवार को प्रस्तुति दी गई। इसका प्रसारण पूरे देशभर में किया जाएगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने बताया कि देशभर के कोरोना वारियर्स के सम्मान के लिए अल्मोड़ा पुलिस को चुना है ये काफी गौरव का विषय है।
(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.