उत्तराखंड: मास्क नहीं पहना तो देना होगा जुर्माना, ट्रैवल हिस्ट्री छिपाने पर भी होगी कार्रवाई, पढ़िये सीएम ने अधिकारियों को क्या निर्देश दिया है?

कोरोना वायरस को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को सचिवालय में समीक्षा बैठक की। अधिकारियों के साथ हुई इस मीटिंग में सीएम ने कोरोना महामारी को लेकर जारी गाइडलाइंस का पालन नहीं करने वालों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया।

सीएम ने मीटिंग में कहा कि मास्क नहीं पहनने वालों से 200 रुपये से लेकर 500 रुपये तक का जुर्माना वसूला जाएगा। पहली बार नियम का उल्लंघन होने पर 200 रुपये और दूसरी बार सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनने का नियम तोड़ने पर 500 रुपये जुर्माना वसूला जाए। जुर्माना लगाने के साथ चार वॉशेबल मास्क भी दिये जाएं। मीटिंग में सीएम ने ये भी निर्देश दिया कि कोरोना वायरस के हाई रिस्क एरिया या दूसरे राज्यों से जो लोग आ रहे हैं, उनमें से अगर कोई शख्स अपनी ट्रैवल हिस्ट्री को छिपाता है या गलत जानकारी दे रहा है, तो ऐसे लोगों के खिलाफ भी सख्ती से निपटा जाए।

आशा फेसिलिटेटर को मिलेगी सम्मान निधि

बैठक में इस पर भी चर्चा हुई कि आशा वर्कर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की तरह आशा फेसिलिटेटर को भी सम्मानित किया जाए और करीब 500 आशा फेसिलिटेटर को दो हजार रुपये की सम्मान निधि दी जाए। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि रक्षाबंधन और कोविड सम्मान के रूप में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को दी गई सम्मान राशि को जल्द ही उनके खाते में भेजने का निर्देश दिया। इसके साथ ही सीएम ने कोरोना वॉरियर्स की मौत पर भी मुख्यमंत्री राहत कोष से 10 लाख रुपये दिए जाएंगे।

मीटिंग में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अधिकारियों को ये भी निर्देश दिया कि डॉक्टरों की टीम की जांच और मानकों के हिसाब से होम आइसोलेशन की व्यवस्था की जाए। हालांकि उन्हें होम आइसोलेशन के बजाय अस्पताल और कोविड केयर सेंटर को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की सैंपल टेस्टिंग भी बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सर्विलांस सिस्टम को और मजबूत करने की जरूरत है। कोविड रिकवरी रेट में सुधार एवं मौत के पर्सेंटेज में कमी लाने की कोशिश करने का निर्देश दिया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

3 weeks ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

3 weeks ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

3 weeks ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.