अल्मोड़ा: मल्ला महल को टूरिस्ट हब बनाने की तैयारी, DM भदौरिया ने बताया, संरक्षण के बाद कैसा होगा स्वरूप

अल्मोड़ा के जिला अधिकारी नितिन भदौरिया ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में रानी महल में किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा बैठक ली।

बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा रानी महल को कैसे हैरिटेज भवन के रूप में विकासित किया जा सके उसपर और अन्य बिन्दुओं पर गहन विचार-विर्मश किया। बैठक में जिला अधिकारी ने कहा कि हमें इस काम लिए एक ठोस कार्य योजना बनानी होगी। साथ ही सभी बिन्दुओं पर गहन अध्ययन करना होगा। उन्होंने कहा कि रानी महल जो मल्ला महल के नाम से जाना जाता है को हमें संरक्षित रखना होगा ताकि आने वाली युवा पीढ़ी यहां के इतिहास को जान सके।

बैठक में जिला अधिकारी ने कहा कि रानी महल को हैरिटेज रूप देते समय हमें यहां के कुमाऊॅनी संस्कृति की झलक प्रस्तुत करनी होगी। उन्होंने कहा कि किस स्थान को संरक्षित किया जाना है, इस बात का विशेष ध्यान दिया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि इसमें दी जाने वाली सुविधाओं का एक ब्रोसर भी तैयार किया जाय ताकि आने वाले पर्यटकों को यहां के अन्य पर्यटक स्थलों की भी जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि महल के हैरिटेज भवन बन जाने के बाद इस स्थान को पर्यटक हब के रूप में एक अलग पहचान मिल पाएगी।

जिला अधिकारी ने कमेटी के सदस्यों से कहा कि हमें पर्यटकों की सुविधानुसार पार्किंग स्थलों का भी चयन करना होगा ताकि आने वाले पर्यटकों को यहां आने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित राम मंदिर का भी सौन्दर्यकरण किया जाना है, जिसके लिये एक कार्य योजना बनाई जाए। इस मौके पर समिति के सदस्यों द्वारा अपने-अपने सुझाव रखे गए। इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनोहर लाल, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चैबे, अधिशसी अभियन्ता ग्रामीण निर्माण विभाग नितिन पाण्डे, सामाजिक कार्यकर्ता मुक्तिदत्ता, जयमित्र बिष्ट, प्रभात गंगोला, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी, शिला तिवारी, स्वाति राय मौजूद थे।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.