उत्तराखंड में जोशीमठ-औली मोटर मार्ग पर खाई में गिरा सेना का वाहन, जवान थे सवार

उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ-औली मोटर मार्ग पर सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि सुनील बेंड के पास ये हादसा हुआ है।

हादसे में सेना का वाहन 20 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में सेना के दो जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों सेना के एम्बुलेंस से आर्मी हॉस्पिटल पहुचांया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे के सूचना मिलने के बाद भारतीय पर्वतारोहण और स्कीइंग संस्थान आईटीबीपी औली के जवान मौके पर पहुंचे थे। कड़ी मशक्कत के बाद खाई से घायल जवानों को रेस्क्यू किया गया। खबरों के मुताबिक, पुस्ता ढहने की वजह से ये हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि सेना का ये वाहन सामान लेकर औली जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में ये हादसा हो गया।

(चमोली से जितेंद्र पंवार की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

54 minutes ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

This website uses cookies.