उत्तराखंड: अल्मोड़ा में पानी की परेशानी पर कांग्रेस का हल्ला-बोल, इंटेक वेल की SIT जांच की मांग

अल्मोड़ा में कोसी में निर्मित इंटेक वेल की एसआईटी जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को कोसी बैराज पहुंच इंटेक वेल परिसर में धरना प्रदर्शन किया।

जिला, नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आयोजित धरने में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंटेक वेल की एसआईटी जांच की मांग उठाई। अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार, कांग्रेसजन आज दोपहर 12 बजे कोसी स्थित इंकवेल पहुंचे और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष पीताम्बर पांडे ने कहा कि बीते कई सालों से अल्मोड़ा में पेयजल की किल्लत बनी हुई है। वर्तमान सरकार में कोसी में करोड़ो रुपयों की लागत से इंटेक वेल का निर्माण हुआ। लेकिन इंटकवेल बनने के बाद भी अल्मोड़ा में पेयजल की समस्या जस की तस बनी हुई है। इससे जाहिर होता है कि इंटेक वेल निर्माण में अनियमितताएं हुई हैं।

कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला ने कहा कि अल्मोड़ा की जनता लगातार पेयजल की समस्या से जूझ रही है और सरकार इस गम्भीर मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने कहा कि जनता का करोड़ो रुपए फूंककर कोसी में वर्तमान सरकार द्वारा इंटेक वेल का निर्माण कराया गया लेकिन जनता अभी भी लगातार पेयजल के लिए तरस रही है जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार लम्बे समय से इंटकवेल निर्माण की एसआईटी जांच की मांग कर रही है। लेकिन इंटेकवेल की जांच प्रदेश सरकार के द्वारा नहीं करवाई जा रही है।

कांग्रेसजनों ने कहा कि अगर जल्द ही उक्त इंटेकवेल की एसआईटी जांच प्रदेश सरकार द्वारा नहीं कराई गई तो कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरकर आन्दोलन को बाध्य होगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी। धरना-प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पांडे, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, गीता मेहरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र बोरा, यूथ अध्यक्ष निर्मल रावत, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पान्डेय, हर्ष कनवाल, अरविन्द रौतैला, देवेन्द्र सिंह बिष्ट, राबिन मनोज भन्डारी, ललित सतवाल, दीपा साह, राधा बिष्ट, अशोक ग्वासीकोटी, संजय कुमार, कुन्दन नेगी, आनन्द बिष्ट, कुलदीप सिंह, आशीष कुमार, विजय कनवाल, अमन पाठक, मजहर अली, शरद साह समेत दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रदेश सचिव रॉबिन मनोज भण्डारी ने किया।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 weeks ago

This website uses cookies.