उत्तराखंड: इस योजना के तहत महिलाओं को मिल रही नौकरी, आप भी जानें, बनें आत्मनिर्भर

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के मकसद से उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बहुत अच्छी पहल की गई है। यहां सरकार की मदद से एकीकृत आजीविका योजना के तहत जिले की 800 महिलाओं को रोजगार मिल रहा है।

अल्मोड़ा में 7 ब्लॉक में ये योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत महिलाएं पहाड़ी इलाकों में होने वाले सीजनल फल से कई तरह के चीजें बना रही हैं। दरअसल यहां पर बेकरी और फूड प्राइसिंग प्लांट लगाया गया है, जिसमें महिलाओं द्वारा मडुवे के बिस्किट, केक, जैम, माल्टा का जूस जैसी चीतें तैयार की जाती हैं।

आजीविका योजना के तहत गांव में रहने वाली महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर सीजनल फलों को एकत्रित किया जाता है। इसको आजीविका योजना के तहत खरीदा जाता है और महिलाओं द्वारा बनाये गए उत्पादों को आजीविका के माध्य्म से बाजर तक पहुंचाया जाता है। जिले में इस तरह उत्पादों को बना कर बड़ी तादाद में दूसरी जगहों पर भेजा गया। करीब 35 लाख का टर्नओवर किया गया है जिसमें 7 लाख रुपये का फायदा हुआ।

महिलाओ द्वारा बनाये गए उत्पादों को बाजार में उपलब्ध कराने के लिये मिनिस्ट्री ऑफ ट्राइबल ऑफर्स हब को दिया जाता है। जिसके जरिये उत्पाद मार्केट में पहुंचता है। इस आजीविका योजना से महिलाएं जहां आत्मनिर्भर बन रही हैं। वहीं कहीं ना कहीं पलायन भी रुक रहा है।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.