उत्तराखंड: वीरांगना एनसीसी फेस्ट में महिला NCC कैंडिडेट्स ने अपनी परफॉर्मेंस से मचाया धमाल, देखिए तस्वीरें

कुमाऊं यूनिवर्सिटी के एसएसजे परिसर में 24 यूके गर्ल्स कॉलेज की NCC कैंडिडेट्स ने एसएसजे आडिटोरियम में वीरागंना एनसीसी फेस्ट का रंगारंग शुभारम्भ हुआ।

जिसमें जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। कार्यक्रम में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’, महिला सशक्तिकरण और राष्ट्र प्रेम से ओतप्रोत एनसीसी कैडिडेट्स ने रंगारंग प्रस्तुति दी। इसमें कुमाऊनी गढ़वाली, गुजराती, हिमाचली, राजस्थानी, पंजाबी गाने पर प्रस्तुति दी। इसके अलावा देश प्रेम से ओतप्रोत नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।

इस मौके पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि NCC द्वारा कई मौकों पर अपना योगदान राष्ट्र निर्माण में दिया जाता है। उन्होंने कैंडिडेट्स की तारीफ करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संयोजक मंडल को शुभकामनाए दी। उन्होंने कहा कि हमे शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई का बेहतर माहौल बनाने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने परिसर को साफ रखने के लिए एक दिन सफाई के लिए सामूहिक श्रमदान करने की अपील की। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने कठोर अनुशासन में रहकर लक्ष्य को प्राप्त करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए परिसर निदेशक प्रोफेसर जगत सिंह बिष्ट ने कहा कि शिक्षण संस्थानों को शिक्षा देने के साथ-साथ इस तरह के कार्यक्रमों में आगे आना चाहिए। उन्होंने छात्रों को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने और जिम्मेदारी के साथ काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम महिलाओं को सशक्त और प्रेरित करने से भरा हुआ था।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.