उत्तराखंड: कोरोना वायरस से लड़ाई के मोर्चे पर बड़ी खुशखबरी

कोरोना से लड़ाई के मोर्चे पर पहाड़ों के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तराखंड के 13 जिलों में से 7 जिलों ग्रीन जोन में हैं।

ग्रीन जोन उसे बोलते हैं जहां पिछले 28 या उससे ज्यादा दिनों से कोरोना वायरस का एक भी एक्टिव केस नहीं आया हो। पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर, चमोली, चमपावत, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टेहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी में फिलहाल कोरोना के कोई भी मरीज नहीं है। 7 जिले कोरोना मुक्त होने से बड़ा फायदा ये होगा कि अगर 3 मई के बाद केंद्र सरकार लॉकडाउन खत्म करती है या फिर कुछ राहत देती है तो सबसे ज्यादा छूट ग्रीन जोन वाले जिलों को मिलेगी। उम्मीद की जा रही है कि यहां पर लोगों को कुछ हद तक अपना कारोबार करने की इजाजत भी मिल सकती है।

वहीं प्रदेश में तीन जिले उद्धम सिंह नगर, अल्मोड़ा, हरिद्वार ऑरेंज जोन में हैं। आपको बता दें कि ऑरेंज जोन उसे बोलते हैं जहां 14 दिन से कोई नया कोरोना का केस नहीं मिला है। इस जोन में भी उन जिलों को शामिल किया जा सकता है जहां पहले कोराना के संक्रमित ज्यादा मरीज थे, लेकिन पिछले 14 दिन में अगर कोई नया कोरोना मरीज मरीज नहीं मिला तो उसे ऑरेंज जोन का जिला माना जाएगा।

उत्तराखंड के दो जिले देहरादून और नैनीताल कोरोना से लड़ाई में रोड जोन में हैं। मतलब यहां सबसे ज्यादा केस मिले हैं और मौजूदा वक्त में भी कोरोना के कई एक्टिव केस हैं। आपको बता दें कि रोड जोन उसे बोलते हैं जहां 20 से ज्यादा मरीज हैं। इन जिलों के मरीज अगर ठीक होते जाते हैं और वहां कोई नया मरीज नहीं मिलता तो उसके ग्रीन या ऑरेंज जोन में भी शामिल किया जा सकता है।

उत्तराखंड में कोरोना के कितने मरीज?

प्रदेस में गुरुवार को कोरोना के दो मरीज मरीज मिला है। प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 57 पहुंच गई है। राहत की बात ये है कि इनमें से 36 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। उधम सिंह नगर और रुद्रपुर में कोरोना के मामले सामने आए। संक्रमित मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

11 hours ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.