उत्तराखंड में कोरोना का पर्यटन पर कड़ा प्रहार! कैसे मिलेगी राहत?

उत्तराखंड में कोराना महामारी की भारी मार पर्यटन व्यवसाय पर पड़ी है। बात सिर्फ अल्मोड़ा के पर्यटन से ज़ुड़े व्यवसायियों की करें तो अभी तक 20 से 30 करोड़ ही हानि हो चुकी है।

अल्मोड़ा जिले में 200 से 250 सौ होटल रिसॉर्ट और होमस्टे हैं जो हजारों पर्यटकों से गुलजार हुवा करते थे, लेकिन वर्तमान में लॉकडाउन के कारण यहा होटल रिसोर्ट और होमस्टे मालिकों की हालात खस्ता है। अल्मोड़ा के होटल शिखर के मालिक और होटेल रेसॉर्ट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राजेश बिष्ट का कहना है कि इन डेढ़ महीनों में अल्मोड़ा जिले के होटल रिसोर्ट और होमस्टे पर 20 से 30 करोड़ की हानि हो चुकी है, और आगे को भी एक बड़ी समस्या होने की संभावना है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि सरकार को ओर से इस वक्त बिजली पानी के साथ अन्य करों पर छूट दिया जाना चाहिए, ताकि उनको कुछ बोझ कम हो सकें।

वहीं, पर्यटन अधिकारी ने बताया कि इस समय होटल रिसॉर्ट और होमस्टे मालिकों को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने  बताया कि इस समय 20 से 30 हजार पर्यटकों की यहां आवाजाही होती थी, लेकिन लॉकडाउन की वजह से यहां पर्यटक नहीं आ पा रहे हैं।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.