उत्तराखंड: लॉकडाउन के बीच धार्मिक स्थलों को लेकर हल्द्वानी में धर्मगुरुओं ने लिया बड़ा फैसला, पूरे प्रदेश में हो रही सराहना

कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच आर्थिक सेहत को सुधारने के लिए केंद्र से लेकर राज्य सरकारों तक ने लॉकडाउन को करीब-करीब खत्म कर दिया है।

शर्तों के साथ ज्यादातर चीजें खोल दी गई हैं। इस दौरान सरकार ने शर्तों के साथ ही धार्मिंक स्थलों को भी खोल दिया है, लेकिन नैनीताल के हल्द्वानी में धर्मुगुरुओं ने धार्मिक स्थलों को लेकर जो फैसला लिया है उसकी चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है। दरअसल सभी धर्म के धर्मुगुरुओं ने प्रशासन के साथ मीटिंग में ये फैसला किया कि जिले में मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और चर्च को 30 जून तक बंद रखा जाए, क्योंकि इससे कोरोना वायरस के फैलने का खतरा काफी ज्यादा है।

मीटिंग में ये तय हुआ कि आने वाले वक्त की गंभीरता को देखने के बाद ही धार्मिक स्थलों को खोलने पर विचार किया जाएगा। पुलिस और प्रशासन ने भी धर्मगुरुओं के इस फैसले की सराहना की। आपको बता दें कि 8 जून से शहर के सभी धार्मिक स्थलों को खोला जाना था। नैनीताल जिला क्योंकि सोमवार तक रेड जोन में था। यही वजह है कि यहां धार्मिक स्थलों को खोलने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही। हालांकि मंगलवार को जिले को रेड जोन से बाहर कर दिया गया। जिसके बाद प्रशासन और पुलिस ने शहर के सभी धर्मगुरुओं को बातचीत के लिए बुलाया। मिटिंग में ये चर्चा की जानी थी कि हल्द्वानी में धार्मिक स्थल में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर क्या इंतजाम किया जाना चाहिए। बैठक में सभी धर्मगुरुओं ने फैसला लिया कि फिलहाल 30 जून तक धार्मिक स्थलों को ना खोला जाए। तब तक यहां के लोग अभी की तरह अपने घरों में पूजा करें। कोरोना संकट के बीच हल्द्वानी के धर्मगुरुओं का ये फैसला नजीर के रूप में देखा जा रहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.