मोदी सरकार 2.0 ने पहले एक साल में कितने ‘संकल्प’ पूरे किए?, पढ़ लीजिए

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा हो गया है। सरकार के एक साल में किन वादों को पूरा किया और कितना काम किया इसकी जानकारी बीजेपी एक संकल्प पत्र के जरिये देशवासियों को दे रही है।

बीजेपी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को सरकारी की उपलब्धियों के बारे में बता रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तराखंड के अल्मोड़ा में भी बीजेपी नेता और कार्यकर्ता घर-घर जाकर संकल्प पत्र की एक कॉपी देकर सभी को सरकार के एक साल में किये गये कामों की जानकारी दे रहे हैं।

अल्मोड़ा से बीजेपी विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने मोदी सरकार के कामों की जानकारी देते हुए बताया कि दूसरे कार्यकाल के पहले एक साल में मोदी सरकार ने कश्मीर से धारा 370 हटाने, राम मंदिर बनने का रास्ता खोलने और तीन तलाक जैसे मुद्दों का हल निकालने का काम किया है। इसके साथ ही मोदी सरकार ने घोषणा पत्र में किए गए वन रैंक वन पेंशन और एक देश एक टैक्स के वादे को भी पूरा किया। रघुनाथ सिंह ने बताया कि बीजेपी कार्यकर्ता जिले में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मोदी सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाएंगे। आपको बता दें कि बीजेपी ने 23 मंडलो के मंडल अध्यक्षों को अपने क्षेत्र में मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की जम्मेदारी दे रखी है।

अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

1 day ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

1 day ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

2 days ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.