उत्तराखंड में शाह ने किया चुनावी शंखनाद, कांग्रेस पर साधा निशाना, देवभूमि के लिए BJP सरकार को बताया मुफीद

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड में शनिवार को कहा कि कांग्रेस हमेशा सत्ता हथिया कर उसका दुरुपयोग करती है।

अमित शाह ने चुनावी शंखनाद करते हुए कहा कि कांग्रेस कभी उत्तराखंड का भला नहीं कर सकती। उन्होंने बीजेपी ही प्रदेश की तरक्की के लिए पुरजोर प्रयास कर सकती है।

उन्होंने कहा कि सहकारिता आंदोलन को कांग्रेस के शासनकाल में कमजोर कर दिया गया था। उन्होंने उत्तराखंड में चार योजनाओं के उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास के साथ अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों की जंग का एक जनसभा के माध्यम से एलान भी कर दिया।

शाह ने मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना, बहुउद्देश्यीय सहकारी समितियों के कम्प्यूटराजेशन योजना का लोकार्पण और राज्य सहकारी बैंक के प्रशिक्षण भवन की भूमि का शिलान्यास किया। साथ ही, उन्होंने सहकारिता विभाग द्वारा शून्य ब्याज दर पर स्वयं सहकारी महिला समूहों को ऋण के चेक तथा घसियारी योजना की लाभार्थी महिलाओं को घास के पैकेट वितरण भी किया।

उन्होंने सहकार से समृद्धि पत्रिका का विमोचन भी किया। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देवभूमि की रचना करने का काम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था। न जाने कितने युवा राज्य की मांग करते हुए शहीद हो गए थे। बीजेपी भी उत्तराखंड के युवाओं के साथ इस मांग को बुलंद कर रही थी। उत्तराखंड के युवाओं पर तब गोली किसने चलाई थी, इसे भी याद कीजिएगा।

अमित शाह ने साल 2022 में यहां होने वाले आम विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अलग सहकारिता मंत्रालय बनाकर सहकारिता से जुड़े देश के करोड़ों किसानों, महिलाओं, मजदूरों, महिलाओं आदि के कल्याण के लिए बहुत बड़ा काम किया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

5 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

5 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

6 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

6 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

7 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.