अंकिता भंडारी हत्याकांड: मुख्य आरोपी पुलकित आर्या समेत तीनों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई

उत्तराखंड के पौड़ी जिले की नवनियुक्त एसएसपी श्वेता चौबे जिले की कमान संभालते ही ‘एक्शन में’ नजर आ रही हैं।

अंकिता हत्याकांड मामले में जेल में बंद मुख्य आरोपी पुलकित आर्या और उसके साथी सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। डीआईजी और एसआईटी प्रमुख पी. रेणुका देवी के नेतृत्व में मामले की जांच जारी है।

उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड के एक महीने बाद, 2 दिन पहले पौड़ी जिले के डीएम और कप्तान का तबादला कर दिया गया। पौड़ी के डीएम और कप्तान के तबादले के कयास अंकिता भंडारी हत्याकांड के बाद से ही लगाए जा रहे थे। अब जिले की कमान आईएएस आशीष कुमार चौहान को सौंपी गई है। वहीं, नए कप्तान के तौर पर आईपीएस श्वेता चौबे को तैनात किया गया है। ये दोनों ही अफसर अपनी कार्यशैली के माहिर माने जाते हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल श्वेता चौबे ने बताया कि अंकिता हत्याकांड मामले में एसआईटी टीम द्वारा डीआईजी (एल/ओ) पी. रेणुका देवी के नेतृत्व में पारदर्शिता से विवेचना की जा रही है और पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के दिशा-निर्देशन में इस हत्याकांड की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

21 सितंबर 2022 को अंकिता भंडारी (उम्र-19 वर्ष), पुत्री वीरेंद्र सिंह भंडारी, निवासी ग्राम श्रीकोट, पट्टी नादलस्यूं तहसील, पौड़ी की गुमशुदगी के आधार पर राजस्व पुलिस चौकी उदयपुर तल्ला-2, तहसील यमकेश्वर में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया। अभियोग की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल के आदेश पर विवेचना राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को 22 सितंबर को हस्तांतरित की गई थी। पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

एसएसपी श्वेता चौबे ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए संबंधित क्षेत्राधिकारी और लक्ष्मणझूला क्षेत्र के प्रभारी निरीक्षक को अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

गैंग लीडर पुलकित आर्या, गैंग सदस्य सौरभ और अंकित पर अपने होटल/रिजोर्ट में व उसके आसपास के क्षेत्र में अनैतिक व्यापार जैसे अपराधों में संलिप्त होने और अवैध रूप से धन अर्जित कर समाज विरोधी क्रिया-कलाप में संलिप्त होने का आरोप है।

newsnukkad18

Recent Posts

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 week ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 week ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

This website uses cookies.