उत्तराखंड विधानसभा सत्र: विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

उत्तराखंड की पंचम विधानसभा के आगामी सत्र को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण की अध्यक्षता में दलीय नेताओं की बैठक आहूत की गई इस दौरान आगामी सत्र से जुड़े विभिन्न विषयों को लेकर सभी दलों के नेताओं के बीच चर्चा वार्ता हुई।

बैठक में संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, बहुजन समाज पार्टी से मौ शहजाद एवं निर्दलीय विधायक संजय डोभाल मौजूद रहे। बैठक में आगामी विधानसभा सत्र गैरसैंण अथवा देहरादून में आहुत किए जाने संबंधित विषय पर बातचीत हुई। विधानसभा अध्यक्ष ने सर्वदलीय बैठक के दौरान आने वाले सत्र में सभी दल के नेताओं से सदन को शांतिपूर्वक एवं सुचारु रुप से सारगर्भित और गुणवत्तापूर्ण संचालित किए जाने के लिए सहयोग की अपेक्षा की जिससे सदन की कार्यवाही को सुगमतापूर्वक चलाया जा सके। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के विकास एवं जनहित में उठाये गए मुद्दों पर सदन में सकारात्मक चर्चा होगी। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वह सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के सभी सदस्यों को साथ लेकर समान अवसर प्रदान करेंगी।

मीडिया से बातचीत के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने बैठक में सरकार के समक्ष सत्र को गैरसैंण अथवा देहरादून में आहुत किए जाने के संबंध में अपनी बात रखी है, सरकार द्वारा निर्णय लिया जाना है कि सत्र गैरसैंण में हो या फिर देहरादून में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा सचिवालय भराड़ीसैंण विधानसभा भवन एवं देहरादून किसी में भी सत्र संचालित किए जाने के लिए पूर्ण रुप से तैयार है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आगामी सत्र 16 दिसंबर से पहले आहूत किया जाना है। उन्होंने बताया कि सर्वदलीय बैठक के दौरान निर्दलीय विधायकों को आमंत्रित सदस्य के रूप में बुलाया गया था।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदन प्रदेश की सामूहिक आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है और यह सदस्यों की जिम्मेदारी है कि वे सदन की मर्यादा और नियमों के बीच उन लोगों की चिंताओं को आवाज दें जिनका वे प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने कहा कि सदन सभी सदस्यों का है और वह सभी को कार्यवाही में भाग लेने के लिए पर्याप्त अवसर देंगी ताकि जनहित के अधिक से अधिक मुद्दों पर चर्चा की जा सके।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.